Connect with us

नई दिल्ली

एक्टर नितेश पांडे का हार्ट अटैक से निधन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। बुधवार की सुबह टीवी इंडस्ट्री एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन के कुछ ही घंटे बाद दिग्गज एक्टर नितेश पांडे के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी। नितेश पांडे का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। एक्टर को रात 1.30 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके कारण उनका निधन हुआ। एक्टर की उम्र 51 साल थी। उनके जाने से हर कोई शोक में डूबा है। राइटर सिद्धार्थ नागर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। इंटरव्यू में सिद्धार्थ नागर ने बताया है कि नितेश शूटिंग के लिए इगतपुर गए थे। वहां रात के करीब 1:30 बजे उनको कार्डियक अरेस्ट आया। इन दिनों एक्टर टीवी के फेमस शो अनुपमा में दिखाई दे रहे थे। इस शो में एक्टर धीरज कपूर का रोल निभा रहे थे। इस शो में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभा रहे थे।  

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी-पौड़ी में बारिश का कहर, बादल फटने से बुआखाल-काशीपुर एनएच और बैजरो-पोखड़ा मार्ग का बड़ा हिस्सा बहा, आवागमन ठप

Select Language

Advertisement