Connect with us

उत्तराखण्ड

रेलवे कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन, परिवार में कोहराम मचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं (नैनीताल)- रेलवे स्टेशन के विद्युत विभाग में विभाग में तकनीशियन के पद पर तैनात रमन सिंह मीणा की ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उक्त कर्मचारी की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त सूचना अनुसार लालकुआं रेलवे कालोनी निवासी 53 बर्षीय रमन सिंह मीना रेलवे स्टेशन के विद्युत विभाग में तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। लालकुआं रेलवे स्टेशन स्थित पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान उनके अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिसकारण वह बेहोश हो गए, हड़बड़ाएं मौजूद कर्मचारी उन्हें स्थानीय रेलवे अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल में प्राथमिक उपचार ना मिलने के कारण उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां रमन सिंह मीना को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निजी चिकित्सालय के चिकित्सकों का का कहना है कि रमन सिंह की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को शव सौंप दिया गया है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी सहित एक पुत्री और तीन पुत्र हैं जो कि देर शाम अपने पैतृक गांव से लालकुआं पहुंच गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement