Connect with us

नई दिल्ली

महाभारत के शकुनि मामा का हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुम्बई- बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का रोल निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल (शकुनि मामा)का निधन हो गया।

जिसकी खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया है। कलाकार गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से अंधेरी मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी, लेकिन आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। गूफी पेंटल के निधन की पुष्टि उनके बेटे हैरी पेंटल ने की, उन्होंने बताया कि गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे किया जाएगा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement