Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में विवाहिता की पति से तकरार, युवक से कर बैठी प्यार, जहर खाकर दे दी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पति के तलाक नहीं देने पर झगड़ा होने पर उठाया आत्महत्या करने का कदम

हल्द्वानी। पति के तलाक नहीं देने पर एक महिला ने जहर गटक कर जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक मल्लीताल की 32 वर्षीय महिला बीते आठ माह से पति से अलग रह रही थी। दो माह पूर्व वह ससुराल और मायका छोड़कर हल्द्वानी रहने आ गई। यहां वह एक कंपनी में काम करने लगी। बताया जा रहा है उसी कंपनी में काम करने वाले एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद हो रहा था। इस पर महिला पति से तलाक मांग कर रही थी, पर पति के इनकार करने पर रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने जहर गटक लिया। आसपास के लोग उसे एसटीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरीराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

Select Language

Advertisement