Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में बंद घर के टूटे ताले, सामान, नकदी और जेवरात साफ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिवार गया था कमौला ससुराल, चोरों ने घर मे किया हाथ साफ

हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र के गौजाजाली दक्षिण अर्जुनपुर में चोरों ने बंद घर में हाथ साफ कर दिया। चोर कीमती सामान, ज्वेलरी सहित नगदी लेकर फरार हो गए।
सिंचाई विभाग में कार्यरत जगदीश जोशी ने बताया कि बुधवार को वह परिवार के साथ कमोला अपने ससुराल गए थे। सुबह छह बजे बड़े भाई का फोन आया कि घर में चोरी हुई। घर पहुंचे तो देखा उनका चैनल गेट और दरवाजा टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले टूटे मिले। सामान बिखरा हुआ था। लॉकर से तीन सोने की अंगूठी, कान के झुमके, मंगलसूत्र, मंगलसूत्र चेन सहित दो चेन, चेन पट्टी, चांदी का सामान, विदेशी घड़ी, महंगे कपड़े सहित 40 हजार रुपये गायब थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी व दिनेशपुर में सड़क हादसों में दो की मौत, तितोली में नौले में डूबने से मासूम ने गंवाई जान

Select Language

Advertisement