Connect with us

उत्तर प्रदेश

दूल्हे की बरात की जगह अर्थी उठी, सड़क हादसे में बस ने कुचला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शादी की खुशियां मातम में बदली, सामान लेने बाजार गया था दूल्हा

बारात निकलने से पहले दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। दूल्हा कुछ सामान लेने बाजार चला गया। रोड क्रास करते हुए बस ने दूल्हे को कुचल दिया। इससे बरात वाले घर में मातम छा गया। घटना प्रयागराज में नैनी कोतवाली इलाके के मामा भांजा तालाब पावर हाउस गेट के सामने रविवार की है।
यमुनानगर के घूरपुर थाना के बोंगा बसवार के जोखू लाल निषाद मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी की 5 साल पहले मौत हो चुकी है। दो बेटों बबलू और रामभवन की शादी पहले हो चुकी है। सबसे छोटा बेटा कमलेश निषाद (23) तमिलनाडु की एक कंपनी में नौकरी करता था। एक महीने पहले वह घर आया था। घर आने के बाद पिता ने उसकी शादी पिपराहटा, डीहा, करछना में तय कर दी थी। रविवार को दूल्हा कमलेश निषाद की शादी थी, लेकिन घोड़ी के बजाए अर्थी उठी।

Select Language

Advertisement