Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ आने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दे, दो दिन के लिए यात्रा मार्ग में बदलाव किया गया है

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल- हल्द्वानी से अल्मोड़ा -पिथौरागढ़ को जाने वाले सभी वाहन 14 दोपहर 2 बजे बाद से खुटानी मोड़, पदमपुरी-पोखराड़- कशियालेख-शीतला- मौना-ल्वेशाल एवं क्वारब होते हुए अल्मोड़ा को निकलेंगें

लगेगा महा प्रशाद का भोग तो किया गया है यात्रा का ये प्रबंधन

नैनीताल से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब से आगे निकलेंगें।अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले वाहन क्वारब पुल से मौना-ल्वेशाल- शीतला पदमपुरी होते हुऐ खुटानी बैन्ड से भीमताल की ओर प्रस्थान करेंगे। रानीखेत से आने वाले भारी वाहन खैरना से क्वारब होते हुए ल्वेशाल- मौना-पदमपुरी से खुटानी बैन्ड से भीमताल की ओर प्रस्थान करेंगे। वही भवाली की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भवाली से शटल के माध्यम से भेजा जाएगा तथा अल्मोड़ा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को खैरना पेट्रोल पंप से शटल के माध्यम से कैसी धाम भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार से पूछा-कितने शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की गई और कितने फर्जी शिक्षक सस्पेंड किए?

Select Language

Advertisement