Connect with us

हरिद्वार

नशे से बचने के साथ जनता को करें जागरूक:- जिला समाज कल्याण अधिकारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- एसएमजेएनपीजी काॅलेज में समाज कल्याण विभाग, जिला प्रशासन हरिद्वार, काॅलेज के एंटी ड्रग्स क्लब और आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन जागरूकता विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता, संकल्प शपथ और नुक्कड़ नाटिका में नशे से दूर रहने के लिए जनता को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने कहा कि युवाओं का योगदान ही समाज में फैल रहे नशे जैसी कुरीति को दूर करने में सक्षम है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से नशे को समाज से मुक्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का नशा मनुष्य को अन्दर ही अन्दर खोखला करता है। नशे से बचें। इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान से परिवार और पड़ोसियों को भी अवगत कराये। साथ ही एक नशा मुक्त समाज बनाने में अपना योगदान दें। नारकोटिक विभाग के इंस्पेक्टर प्रमोद उनियाल ने कहा कि नशा व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर करता है। नशे से मुक्त होने के लिए परिवार और सहयोगियों का सहयोग जरूरी है। अन्यथा वह अपराध की ओर बढ़ता है। काॅलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि काॅलेज परिवार और एंटी ड्रग्स क्लब की ओर से वृहद स्तर पर छात्र-छात्राओं के मध्य जनजागरूकता अभियान निरन्तर चलाये जा रहे हैं। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता में अपराजिता, गौरी अग्रवाल, महिमा, भाषण प्रतियोगिता अमूल्या सक्सेना, अर्शिका, गौरी अग्रवाल, आरती असवाल क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। नुक्कड़ नाटिका में अनन्या भटनागर और उनकी टीम, गौरव बंसल, महिमा, आरती असवाल, अर्शिका, गौरी अग्रवाल आदि ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से आई राजकमल और टीम ने भी नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सहायक समाज कल्याण अधिकारी शालिनी बलोदी, पर्यावरण प्रकोष्ठ के समन्वयक डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. रश्मि डोभाल, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. सुगन्धा वर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. पुनीता शर्मा, पूजा कुरियाल, प्रियंका, प्रीति आहूजा आदि उपस्थित थे।

Select Language

Advertisement