Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ के होकरा में बोलेरो खाई में गिरी, कई लोगों की मौत की सूचना, 9 लोग सवार थे बोलेरो में

Published

on

खबर शेयर करें 👉

होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे सभी लोग, बचाव दल मौके के लिए रवाना हुआ

पिथौरागढ़। जिले के होकरा में बोलेरो वाहन के खाई में गिरने की सूचना है। इस वाहन में नौ लोगों के सवार होने की सूचना है। इसमें कई लोगों की मरने की खबर आ रही है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि शामा और भनार क्षेत्र के लोग होकरा मंदिर जा रहे थे। पिथौरागढ़ आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना अनुसार थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। घटनास्थल को पुलिस फोर्स नाचनी .NDRF के अलावा आइटीबीपी की टीम को भी बुलाया गया है जबकि sdrf अस्कोट राजस्व टीम घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास कर रही है बरसात होने के चलते और बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। उक्त घटना में वाहन में सवार लोग बागेश्वर तहसील कपकोट शामा, भनार के बताए जा रहे है। घटना की सूचना प्राप्त होने पर कपकोट से एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए निकल चुकी है।

Select Language

Advertisement