Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाएं: विनीत तोमर 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जिलाधिकारी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
अल्मोड़ा
। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर पूर्व में दिये गये निर्देशों पर विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए कहा कि बैठक में समिति द्वारा वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विभागों को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए जाते हैं उन्हें संबंधित अधिकारी विभागीय कार्यवाही करते हुए आगामी बैठक में उपलब्ध कराए।
उन्होंने कहा कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क सुरक्षा तंत्र को प्रभावी बनाते  हुए शून्य दुर्घटना विजन स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच समयबद्धता के साथ करते हुये पोर्टल पर अपलोड की जाए। जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाने, वाहन चालकों के लाईसेंस की जांच व वाहनों की निरंतर फिटनेस विश्लेषण व मोटरयान कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन चालको का समय-समय पर चिकित्सकीय परीक्षण भी कराने के निर्देश पुलिस विभाग, संभागीय परिवहन अधिकारी के अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर किए जाने वाले सुरक्षात्मक कार्याे को समयबद्धता से करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियो को दिये।
जिलाधिकारी ने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को जिले में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल चालान की कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत पुलिस व परिवहन विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कड़ी कार्यवाही करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओ के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर के मुख्य चौराहों पर मुख्य स्थानों के नाम के साइन बोर्ड तत्काल लगायें जाय ताकि बाहर से आने वाले लोगों व पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ओशिन जोशी, उपजिलाधिकारी सादर गोपाल सिंह चौहान, सचिव सड़क सुरक्षा समिति लोनिवि के0सी0 आर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी गुरु देव सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। 

Select Language

Advertisement