Connect with us

नैनीताल

गातार हो रही बरसात के कारण सीवर लाइन का पानी ओवर फ्लो होकर घरों में घुस गया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में मल्लीताल के रॉयल होटल कंपाउंड में आज सवेरे सड़क से बहकर आया पानी घुस गया। रॉयल होटल के समीप पोस्ट ऑफिस रोड की सीवेज लाइन से तेजी से निकला पानी सीधा रॉयल हॉटल कंपाउंड की रिहायशी कॉलोनी में घुस गया।

लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग केवल खाना पूर्ति करके चला जाता है : पीडित पक्ष

अपने घर में सो रहे विमल चौधरी ने जब तड़के सवेरे घर मे भरे पानी को देख तो उनके होश उड़ गए। घर में लगभग 6 इंच पानी भरा था। सभासद गजाला कमाल ने फोन पर बताया कि इस क्षेत्र में ऐसा सीवर का पानी आए दिन सवेरे घरों में घुसते रहता है। दो वर्ष पूर्व कोविड के दौरान विभाग की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते क्षेत्रीय लोगों ने रुपये मिलाकर 60 से 70 मीटर सीवर लाइन बदलवाई थी। पिछले एक दो दिनों से सीवर का पानी बरसाती पानी के साथ मिलकर घरों में घुस रहा है। उन्होंने बताया कि गंदा पानी सड़क के नीचे बने मोहन भट्ट और रमजानी के घरों में भी घुसा है। सभी लोग बरसाती पानी के साथ आ रहे सीवर के पानी से बहुत आहत हैं। इससे उनके सामान का भी भारी नुकसान हो रहा है।
पीडित विमाल चौधरी ने आरोप लगाया है कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग केवल खाना पूर्ति करके चला जाता है। घरों में गंदगी वाला पानी घुसने से दीवारों और फर्स् की स्थिति भी कमजोर हो गई है। कहा कि अगर इसे ठीक नहीं कराया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Select Language

Advertisement