Connect with us

हल्द्वानी

सावन माह की शिवरात्रि आज, भगवान भोलेनाथ की ऐसे करें पूजा, सभी कष्ट होंगे दूर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पूजा विधि राशि अनुसार अर्चना करने से प्राप्त होगा मनचाहा फल
हल्द्वानी। आज सावन माह की शिवरात्रि है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा होती है। सावन की शिवरात्रि पर महादेव की पूजा राशि के अनुसार करने से सभी कष्ट दूर होंगे। 
मेष राशि के जातक पूजा के समय ‘ॐ नमः शिवायश् मंत्र का जाप करें और जल में चंदन, गुड़हल फूल और गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। वृषभ राशि वालों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गाय के दूध से महादेव का अभिषेक करें। साथ ही ‘ॐ नागेश्वराय नमःश् मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि के जातक इस शिवरात्रि में जल में दही मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव को फल, फूल और श्रीखंड अर्पित करें। कर्क राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए शिवरात्रि पर गाय के दूध में भांग मिलाकर महादेव का अभिषेक करें और ‘ॐ चंद्रमौलेश्वर नमः’ मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि के जातक जल में लाल पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक करें और पूजा के समय ‘ॐ नमः शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः’ मंत्र का जप करें। कन्या राशि के जातक गन्ने के रस में काले तिल मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। तुला राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने हेतु सावन शिवरात्रि पर गाय के दूध में मिश्री डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश थमते ही राजधानी में चढ़ा पारा, एक सितम्बर को 23 साल में दूसरी बार पहुंचा 35 डिग्री तापमान

वृश्चिक राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर जल में बेलपत्र, शहद और सुगंध मिलाकर महादेव का अभिषेक करें और पूजा के समय ‘ॐ हौं जूं सः’ मंत्र का जाप करें। धनु राशि के जातक भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए जल में केसर मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। साथ ही केसर मिश्रित खीर भोग में अर्पित करें। मकर राशि के जातक भगवान शिव की विधिवत पूजा करें और ‘ॐ हौं जूं सः’ मंत्र का जाप करें। कुंभ राशि के जातक गन्ने के रस में शहद और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव चालीसा का पाठ शिव मंत्र का जाप करें। मीन राशि के जातक सावन शिवरात्रि पर गन्ने के रस में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय गुरु देवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement