Connect with us

हरिद्वार

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करने वालों की भीड़

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रविवार तक जलाभिषेक का मुहूर्त, 3 करोड़ 97 लाख भक्त ले जा चुके हैं कांवड़ जल

हरिद्वार। सावन की शिवरात्रि पर हरिद्वार में शिवभक्तों का सैलाब है। शुक्रवार शाम तक तीन करोड़ 97 लाख से शिवभक्त कांवड़ जल लेकर जा चुके हैं। शनिवार सुबह से कांवड़ जल ले जाने वालों भी भीड़ लगी है।
मंदिरों में जला अभिषेक करने वालों की भीड़ है। कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रात से ही कतार लगी हुई है। कांवड़ यात्री रात से ही जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। जलाभिषेक का पुण्य काल रविवार सुबह तक है। महादेव के जलाभिषेक के बीच चारों तरफ हर हर महादेव का जयघोष हो रहा है।
शास्त्रों के अनुसार भले ही जलाभिषेक का समय शाम से हो, लेकिन सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक में में वालों की भीड़ लग गई है। अन्य शिवाललों में भी शिव भक्त सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे हैं। शनिवार को शाम से लेकर रविवार पूरे दिन जलाभिषेक का मुहूर्त है।
श्रावण मास की शिवरात्रि पर महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक करने को शुक्रवार पूरी रात हाईवे से कांवड़ तीर्थयात्रियों का रेला गुजरता रहा। श्रावण मास में अपने-अपने स्थानों पर स्थित शिवालयों में महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक करने को गंगाजल लेने बड़ी संख्या में कांवड़ तीर्थयात्री हरिद्वार पहुंचते हैं। वापसी के क्रम में यह सभी आज महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने अपने स्थानों की ओर लौट रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement