Connect with us

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में 5.8 तीव्रता का भूकंप, घरों से निकले लोग

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था भूकंप का केंद्र
नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में शनिवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.8 रही. 9 बजकर 34 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए है. सामने आया है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था. अभी तक किसी तरह के जान-माल की हानि की जानकारी नहीं मिली है. 5.8 तीव्रता का भूकंप मध्यम तीव्रता का भूकंप माना जाता है. हालांकि झटके महसूस होने के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.
सामने आई जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था. इसके कारण जम्मू-कश्मीर में भी इसके झटके महसूस हुए हैं. हिंदुकुश में केंद्र होने के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत तीनों में ही इसके झटके महसूस किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर में तो कई बार भूकंप आ चुके हैं तो वहीं दिल्ली-एनसीआर भी लगातार भूकंप के झटकों से कांपते रहे हैं. 

Select Language

Advertisement