Report by : gulabsingh
Published at : Updated at :
फलदार पेड़ों को उपहार स्वरूप बांटना लक्ष्य: डॉ. आशुतोष पंत

हल्द्वानी। डॉक्टर आशुतोष पंत, रिटायर्ड जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, उधम सिंह नगर द्वारा अपने निशुल्क पेड़ वितरण अभियान के तहत ब्लूमिंग बर्ड्स पब्लिक स्कूल, अलकनंदा कॉलोनी, हलद्वानी तल्ली में लगभग एक सौ फलदार पेड़ों की पौध का वितरण किया गया।

डॉ आशुतोष पंत जी ने स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों को और उनके अभिभावकों को और पर्यावरण प्रेमी लोगों को एक नया पौधा कैसे लगाए, लगाने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि वह 1988 से फलदार पेड़ों के पौधे आम जनमानस को निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं, जिनकी संख्या इस माह तक चार लाख होने वाली है।

डॉ आशुतोष ने वृक्षारोपण के साथ साथ बरसात के जल को अंडर ग्राउंड टैंक बना कर गर्मी में सिंचाई हेतु उपयोग में लाने की अपील भी आम जनमानस से की, साथ ही कई जगह व्यक्तिगत डेंस फॉरेस्ट बनाने की मुहिम से अवगत कराया जोकि हमारे पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी है।

फलदार पेड़ों को उपहार स्वरूप बांटना लक्ष्य: डॉ. आशुतोष पंत

इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक श्रीमती निर्मला नेगी, जयदीप सिंह, समाज सेवी पवन बिष्ट, कमल कफलटीया, हिमांशु पंवार, चन्दन नेगी, भूपेंद्र मेहरा, धीरज नेगी, सौरभ बलूनी, मनीष गोस्वामी, नेहा, पूजा बिष्ट, सुचेता मौर्य, कविता कपकोटी, प्रियंका कांडपाल, प्रेमा जोशी, शिव शंकर केसरवानी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे और सभी लोग आंवला, नीबू, अमरूद, शरीफा, कटहल सहित विभिन्न पौध उपहार स्वरूप ले कर गए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›