Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल जेल में तैनात बंदी रक्षक की सड़क हादसे में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। नैनीताल जेल में तैनात बंदी रक्षक की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि शनिवार दोपहर नंबर 112 पर सूचना मिली कि रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर ग्राम बेलगढ़ के पास एक बाइक सवार को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी है। उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर सिंह (31) पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम ऐराकोट जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर नैनीताल जेल में बंदी रक्षक पद पर तैनात था और छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों में तीमारदारों के लिए बनेंगे विश्राम गृह, मुख्यमंत्री धामी ने किया एमओयू साइन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement