Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में बिना पंजीकरण के चल रहे 3 अस्पताल सील

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सीएमओ डॉक्टर मनीष दत्त के निर्देश पर एससीएमओ डा. आरके सिंह की छापेमारी में तीन निजी अस्पताल बगैर पंजीकरण संचालित होते पाए गए । जिन्हें सील करने के साथ ही 50 हजार रुपए जुर्माना की कार्रवाई की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के छापे से क्षेत्र में बिना दस्तावेजों के अस्पताल संचालित करने वालों में हड़कंप मचा रहा। बुधवार को एससीएम डा. आरके सिंह की ओर से पथरी और सुल्तानपुर क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों में छापेमारी की गई। इस दौरान सुल्तानपुर के प्राइवेट अस्पतालों में से एक का पंजीकरण 2019 से खत्म हुआ मिला। जिस पर उसे सील कर दिया गया।
धनपुरा में दोनों अस्पताल बिना पंजीकरण के चलते हुए मिले। जिससे एसीएमओ के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम की ओर से उन्हें भी सील कर दिया गया। हैरत करने वाली बात यह है कि सील किए गए एक अस्पताल का एक सितंबर को शुभारंभ होना था, लेकिन बिना पंजीकरण के मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया।
बताया जाता है कि पहले से संचालित अस्पताल के चिकित्सक स्वास्थ्य कार्ड घोटाले में फंस चुके हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते उसके बाद भी अस्पताल को संचालित किया जा रहा था। जिन भवनों में अस्पतालों का संचालन किया जा रहा था, वह पंचायतों में जनप्रतिनिधि रह चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement