Connect with us

हरिद्वार

दंपती के कमरे में बोरे में बंद मिला अर्धनग्न हालत में महिला का शव, दंपती फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीख की रकम के लिए हत्या करने की आशंका
हरिद्वार।
लंढौरा कस्बे में किराए पर रहने वाला दंपती कमरे में भिखारी का शव एक बोरे में छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दंपती आनन फानन में एक लोडर में सामान लादकर फरार हुए थे। इस तरह किरायेदारों के जाने से लोगों को शक हुआ, जिसके बाद मकान के अंदर जाने पर शव बोरे से बरामद हुआ। पुलिस दंपती की तलाश कर रही है।
लंढौरा कस्बे में राजमहल के पास यूपी के बरेली जिले के आंवला के रहने वाले धारा सिंह ने ने करीब पांच माह पहले किराये पर कमरा लिया था। धारा सिंह अपनी पत्नी के साथ यहां पर रहने के लिए आया था। धारा सिंह सब्जी का ठेला लगाता था। गुरुवार सुबह उसने एक लोडर मंगाया। 
लोडर में पति-पत्नी ने घर का सारा सामान लाद लिया। इसी दौरान आसपास की कुछ महिलाएं मौके पहुंची और उन्हें एकाएक कमरा छोड़कर जाने पर शक हुआ। महिलाओं ने पूछताछ शुरू की। इसी बीच लोडर में सामान लादकर धारा सिंह पत्नी समेत वहां से चला गया। उसके फरार होने पर महिलाओं ने अपने घर जाकर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद किसी अनहोनी आशंका के चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 
पुलिस ने खाली मकान में जाकर देखा तो वहां पर एक बोरा रखा हुआ था। पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो उसके अंदर एक महिला (50) का शव अर्धनग्न हालत में मिला, जिसके मुंह और नाक से खून बह रहा था। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव करीब एक दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए तो पता चला कि शव एक भिखारी का है। महिला को पहले भी किरायेदार के यहां देखा गया है। 
सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार दंपती का पता लगाया जा रहा है। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी। पुलिस लोडर को चिह्नित कर आरोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
जिस महिला का शव कमरे के अंदर से बरामद हुआ है। वह महिला काफी समय से भीख मांग रही थी। महिला कई बार दंपती के यहां पर देखी गई है। आशंका जताई जा रही है कि दंपती कहीं महिला से भीख तो नहीं मंगवाता था। भीख में जुटाई गई रकम के लिए तो कहीं महिला की हत्या नहीं की गई। इस तरह के कई सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement