Connect with us

हल्द्वानी

बरसात के बाद फिर आसमान पहुंचे सब्जियों के दाम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मंडी में आवक गिरी, आलू बढ़कर 40 पर पहुंचा
हल्द्वानी। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश ने एक बार फिर सब्जियों के भाव बढ़ा दिए हैं। सब्जियों पर महंगाई की मार से आम आदमी सब्जी से दूर हो गया है। बीते माह से 15 से 30 रुपये किलो तक बिकने वाली सब्जियां अभी 50 से सौ रुपये किलो तब बिकने लगी है।
मंडी व्यापारियों का कहना है बारिश में कई जगह सब्जियां खराब हो गई है, जिस कारण मंडी में आवक कम हो गई है। मंडी में आवक कम हाेने से सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। मानसून की शुरुआत में ही टमाटर के दामों में काफी तेजी से बढ़े। इस दौरान बाकी सब्जियों ने किसी तरह लोगों को राहत दी।
वहीं अब टमाटर के दाम कम हुए हैं तो बाकी सब्जियों ने तेजी पकड़ ली है। शनिवार को मंगल पडाव मंडी में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे। बीन्स 120 रुपये किलो तो फूल गोभी व शिमला मिर्च 80 रुपये किग्रा तक बिक रही। वहीं करेला, तोरई, मूली, खीरा 60 रुपये किग्रा तो लौकी, कददू व भिंडी 40 से 50 रुपये किलो तक बिकी।
आलू के दाम भी 20-25 से बढ़कर 30-40 तक पहुंच गया है। सब्जी खरीदने पहुंचे श्याम सिंह, किशन कुमार, शांति देवी, रेखा देवी ने बताया घर में दो माह तक बिना टमाटर के खाना बना। अब अन्य सब्जियां महंगी होने से इन्हें खरीदना मुश्किल हो गया है। घर का बजट लगातार बिगड़ रहा है।
सब्जियों के दाम के लिस्ट
सब्जी का नाम – दाम
बीन्स – 120 रुपये किलोग्राम
फूल गोभी – 80 रुपये किलोग्राम
शिमला मिर्च – 80 रुपये किलोग्राम
करेला – 60 रुपये किलोग्राम
तोरई – 60 रुपये किलोग्राम
मूली – 60 रुपये किलोग्राम
खीरा – 60 रुपये किलोग्राम
लौकी, कददू व भिंडी – 40 से 50 रुपये किलोग्राम

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा सीजन में श्रद्धालु पर्यटकों से कैसे मधुर व्यवहार करेंगे पुलिस कर्मियों ने ली ट्रेनिंग
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement