Connect with us

उत्तराखण्ड

30 नवम्बर तक गड्ढा मुक्त की जाएंगी बारिश से खराब हुई सड़कें

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को इसके निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश से खराब हुई सड़कों को 30 नवंबर तक गड्ढा मुक्त किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियो को इसके निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने राज्य के शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक और कूड़ा निस्तारण के लिए मजबूत सिस्टम तैयार करने के भी निर्देश दिए।
राधा रतूड़ी ने सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति को लेकर लोक निर्माण, शहरी विकास, आवास और औद्योगिक विकास विभाग की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन को शीर्ष प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय सचिवों को घोषणाओं के संदर्भ में नियमित मॉनीटरिंग के भी निर्देश दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement