Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

घरों में काम करने वाली युवती से पिज्जा खिलाने के बहाने दुष्कर्म

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ट्रैक्टर चालक ने पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। लोगों के घरों में कामकाज करने वाली एक युवती के साथ ट्रैक्टर चालक ने पिज्जा में नशीला पदार्थ खिला दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी कि उनकी बेटी लोगों के घरों में कामकाज करती है। रविवार रात करीब 10 बजे वह किसी के घर में काम करके लौट रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक रामबाबू निवासी नेहरू कॉलोनी उसे बहला फुसलाकर पिज्जा खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।
आरोपित ने पिज्जा में उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर सारी घटना उन्हें बताई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement