Connect with us

उत्तराखण्ड

बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री रविवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। इससे पहले शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड के खेल मैदान में उनका दिव्य दरबार लगा। उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग दोहराई। हर बार की तरह ही उन्होंने लोगों के पर्चे खोले और उनकी समस्या के बारे में बात की। उनके दरबार को लेकर भक्तों में खासा उत्साह दिखा। दून में शनिवार को पहली बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा। रात 8:20 बजे धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे। उन्होंने मंच को प्रणाम करते हुए हनुमानजी के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने कहा कि पर्चा तो बहाना है, असल में तुम सब को सनातनी बनाना है।
धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार से कहीं ये बातें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, खिलाड़ियों को मिलेंगे कई लाभ

• भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग दोहराई

• पर्चा तो बहाना है, असल में तुम सब को सनातनी बनाने

• जब शरीर दूसरा खून स्वीकार नहीं कर सकता, तो हम दूसरे मजहब को क्यों स्वीकार करें।

यह भी पढ़ें 👉  जयपुर में तापमान 46 डिग्री पार, कराई आर्टिफिशयल बारिश, देखिए वीडियो

• अब हर घर से एक बच्चा सनातन का कफन बांधकर निकलेगा

• यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement