Connect with us

उत्तराखण्ड

दीपावली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में बारिश की संभावना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

तराई में भी बदलेगा मौसम, उच्च हिमालयी इलाकों में हिमपात के आसार
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब एक बार फिर से बदल गया है। उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कुहासा और दिन में धुंध छाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। मंगलवार को दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही।
देहरादून, हरिद्वार समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों में दिन में धुंध का असर भी रहा। जिससे एक्यूआइ का स्तर भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। देहरादून में ही वायु गुणवत्ता का एक्यूआइ 150 के करीब पहुंच गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। जबकि, 10 नवंबर को आंशिक बादल छाये रहने के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में कुहासा और धुंध छाई रह सकती है। तापमान में भी मामूली गिरावट आने की आशंका है।
तराई क्षेत्रों में भी अब मौसम बदलेगा। मंगलवार को जहां धूप निकली तो वहीं अब बुधवार को मौसम बदल जाएगा। सुबह से कड़ी धूप निकलने के बाद दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। सुबह देरी से घरों से निकल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों ने दिवाली से ठंड में तेजी आने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड अपना अहसास कराने लगेगी। चंपावत जिला मुख्यालय के अलावा लोहाघाट, देवीधुरा व पाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा है। रात के समय पाला पड़ रहा है। इससे रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement