Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी डहरिया में सेक्स रैकेट पकड़ा, गिरोह की सरगना समेत ग्राहक पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किराये में भवन में चल रहे देह व्यापार का धंधा, चार महिलाओं को रेस्क्यू किया
हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने डहरिया में एक किराये में भवन में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। यहां से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। एक महिला, युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। गिरोह की महिला सरगना और ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है।
सीओ ऑप्स नितिन लोहनी के नेतृत्व में बीते गुरुवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी दीपा भट्ट ने ईको टाउन फेस 3 डहरिया में दबिश दी। यहां चार महिलाएं मिलीं। एक को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। आरोपी गौरव कुमार निवासी रामपुर यूपी और हाल निवासी रामपुर रोड ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गिरोह की सरगना पूजा सिंह निवासी मालखेती ग्राम गोदावरी नेपाल हाल निवासी फेज 3 डहरिया है। मकान मालिक का पांच हजार रुपये का चालान किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement