Connect with us

उधमसिंह नगर

सितारगंज में रिश्ते की ताई ने तीन वर्षीय बालिका की हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी महिला ने हत्या को संदिग्ध हालात में मौत दिखाने के प्रयास किया, मुकदमा
रुदपुर। सितारगंज में एक तीन वर्षीय बालिका की रिश्ते की ताई ने हत्या कर दी गई। आरोपी महिला ने हत्या को संदिग्ध हालात में मौत दिखाने के प्रयास किए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाली ताई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शनिवार दोपहर 1.25 बजे नयागांव की तीन वर्षीय बालिका आयत पुत्री महफूज खान को उसकी मां फिजा बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंची। यहां सीएमएस डॉ. अभिलाषा पांडे समेत डॉक्टरों की टीम ने बालिका का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आयत खेल रही थी, इतने में गिर गई। डॉक्टरों की टीम ने बालिका के शरीर की जांच की तो कहीं भी बाहरी चोट या विषैले कीड़े के काटने के निशान नहीं थे। डॉक्टरों ने संदिग्ध हालात में मौत देख पुलिस को सूचना दी।
कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल, एसएसआई हरविंदर कुमार महिला पुलिस व पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचे नजदीकी परिजनों से जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने आयत के घर पहुंचकर नजदीकी रिश्तेदारों से पूछताछ की। आयत के पिता महफूज ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बेटी आयत शनिवार दोपहर में आंगन में खेल रही थी। बेटी के नहीं दिखने पर खोजबीन की तो घर के सामने निर्माणाधीन मकान के बाथरूम में वह अचेत मिली। उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आयत पड़ोस में रहने वाली मुस्कान पत्नी मकदूम के घर के अंदर जाते दिख रही है। कुछ देर बाद मुस्कान आयत को गोद में उठाकर अपने घर से बाहर आकर निर्माणाधीन मकान के बाथरूम में रखकर वापस जाते दिख रही है। मुस्कान बच्ची की रिश्ते की ताई लगती है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी मुस्कान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement