Connect with us

नई दिल्ली

गेठी की सब्जी खाएं ठंड भगाएं, सेहत भी बनाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऐसे बना सकते हैं औषधिय गुणों से भरपूर गेठी की सब्जी
हल्द्वानी
। ठंड से हर कोई बेहाल है। ठंड से बचाव के लिए खान-पान का विशेष महत्व है। खासकर औषधिय गुणों वाला खान पान न केवल ठंड से बचाता है बल्कि स्वस्थ भी रहता है। ठंड में बचाव के लिए ऐसी ही स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है गेठी।

यह भी पढ़ें 👉  राहत : बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर में बिजली दरों में 88 पैसे प्रति यूनिट तक की मिलेगी औसत छूट


कुमाऊं में गेठी परंपरागत सब्जी है। लेकिन युवा पीढ़ी इसके गुणों से अनजान है। गेठी की मिक्स, तरी वाली सब्जी के अलावा गुटका बनाकर भी खाया जा सकता है। इसमें प्रोटीन और विटामिंस की भरपूर मात्रा होती है। गेठी के दाने आलू की तरह होते हैं। जाड़ों में इसे कोयले या गरम राख में पकाया जा सकता है। उबालकर भी बनाया जा सकता है। काटकर मसालों के साथ फ्राई कर आसानी से सब्जी बनाई जा सकती है। गुटके बनाकर चाय के साथ भी खाए जा सकते हैं। मसालों के साथ स्वादिष्ट इसकी सब्जी बेहद पौष्टिक होने के साथ ठंड से बचाव के लिए कारगर है।

Select Language

Advertisement