Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार से कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर लौट रहे थे घर पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मृतक गाजियाबाद के रहने वाले, क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने कार दुर्घटनाग्रस्त
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर हरिद्वार से घर लौट रहे गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की कार बहरामपुर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा श्रद्धालुओं की कार के नाले की पुलिया से टकराने पर हुआ जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में बाप बेटे समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिनाख्त कराते हुए श्रद्धालुओं के स्वजनों को सूचना दी।  
सोमवार की सुबह गाजियाबाद का एक श्रद्धालु परिवार स्नान के बाद कार से अपने घर लौट रहा था। बहरामपुर क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने शान्तरशाह में उनकी कार नाले की पुलिया की दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चारों लोग घायल हो गए।
शान्तरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि चौथे का उपचार चल रहा है।
बहरामपुर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मृतकों की पहचान मिथिलेश झा और उनके बेटे राजन झा व आशीष झा निवासी गाना संदीप एनक्लेव अकबरपुर बहरामपुर गाजियाबाद के रूप में हुई है। घायल का नाम भी मिथिलेश कुमार है। चारों एक ही परिवार के सदस्य हैं। स्वजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement