Connect with us

हल्द्वानी

भीमताल में जंगल घास लेने गई महिला का गुलदार ने मार डाला, दूसरी महिला ने भागकर बचाई अपनी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भीमताल की ग्रामसभा मलुवाताल के तोक कसाइल में गुरुवार दोपहर जंगल में घास काट रही एक महिला को गुलदार ने मार डाला। साथ गई दूसरी महिला और उसके साथ मौजूद बच्चे ने भागकर किसी तरह जान बचाई। वहीं, गुलदार के हमले की सूचना के बाद महिला को तलाशने गए चार लोग अंधेरा होने के कारण जंगल में ही फंस गए, जिन्हें मशाल की मदद से ग्रामीणों ने रात करीब 11.30 बजे तलाशा। महिला का क्षत-विक्षत शव भी बरामद कर लिया गया है।
मलुवाताल ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला ने बताया दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तोक कसाइल की एक 35 वर्षीय महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला और उसे खींच ले गया। साथ आई महिलाओं की सूचना पर चार युवक तलाश के लिए जंगल में गए। इन्होंने गुलदार का निवाला बनी महिला का एक फोटो मोबाइल से गांव भेजा, जिसमें महिला का खाया हुआ पैर दिख रहा था। इसके बाद सिग्नल नहीं मिलने और अंधेरा होने से युवकों से संपर्क नहीं हो पाया। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि वन विभाग की टीम को गांव में पिंजरा लगाने को कहा गया है। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। 

Select Language

Advertisement