Connect with us

उत्तराखण्ड

एलटी कैडर के शिक्षकों के होगा अंतरमंडलीय तबादला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। एलटी कैडर के शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो गई। मंडल परिवर्तन करने के इच्छुक शिक्षकों से आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रदेश स्तर पर सभी शिक्षकों के आवेदन मिलने के बाद आगे कार्यवाही शुरू की जाएगी। मंडल परिवर्तन का मौका केवल तीन साल से अधिक सेवाएं दे चुके एलटी शिक्षकों को मिलेगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने मंडलीय अपर निदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी किए। मंडलीय अपर निदेशकों को एक सप्ताह के भीतर मंडल परिवर्तन के इच्छुक शिक्षकों के आवेदन लेकर निदेशालय को मुहैया कराने होंगे। शिक्षकों के आवेदन कैडर और विषयवार अलग अलग बनाने होंगे। सूत्रों के अनुसार मंडल परिवर्तन के दायरे में 800 शिक्षक आ सकते हैं। लंबे समय से शिक्षक मंडल परिवर्तन की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अक्तूबर में होंगे नगर निकाय चुनाव, आबादी के हिसाब से ओबीसी को मिलेगा प्रतिनिधित्व

Select Language

Advertisement