Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत। भाजपा के मंच तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी सदस्य कमल रावत के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक आरोपी और पीड़िता का परिवार पुराने परिचित हैं। एसपी का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। यह बात किसी को बताने पर पीड़िता को मारने की धमकी भी दी। कई दिनों तक परिजनों की सुरक्षा की खातिर पीड़िता चुप रही और भाजपा नेता इसका फायदा उठाकर दुष्कर्म करता रहा। आखिर पीड़िता ने परेशान होकर परिजनों को पूरी सच्चाई बता दी। शुक्रवार को परिजन बिटिया संग कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। करीब आठ घंटे जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पूर्व में चम्पावत पीजी कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहा है।

Select Language

Advertisement