Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में रोडवेज बस स्टेशन से मंगलपड़ाव तक सड़क के दोनों किनारे लगाए 24 फड़-खोखे और दुकानें ध्वस्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सरकारी भूमि, सड़कों और फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ शुरू हुआ
हल्द्वानी। सरकारी भूमि, सड़कों और फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान की शुरुआत हो गई है। पहले दिन प्रशासन, नगर निगम, लोनिवि और पुलिस की मौजूदगी में चार घंटे तक अभियान चला। रोडवेज बस स्टेशन के समीप से बरेली रोड पर मंगलपड़ाव तक सड़क के दोनों किनारे लगाए गए करीब 24 से अधिक फड़-खोखे और दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। जबकि, पक्की दुकानों को चिह्नित किया गया। इन सभी को तीन दिन में दुकानें खाली करनी होंगी।
बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने को लेकर नगर निगम पहले ही नोटिस जारी कर चुका था। बीते चार दिनों से संबंधित क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों और व्यापारियों से फुटपाथ, सरकारी संपत्ति और सड़कों से अपना कच्चा-पक्का अतिक्रमण खुद ही हटा लेने को कहा जा रहा था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुबह 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्यक्ष की मौजूदगी में नगर निगम, लोनिवि और पुलिस की संयुक्त टीम रोडवेज स्टेशन के पास पहुंची। यहां सड़क की नपाई कर फुटपाथ पर फड़-ठेली लगाने वालों को हटाया गया। इसके बाद टीम सिंधी चौराहे पर पहुंची। यहां काफी अधिक अतिक्रमण सड़क के दोनों ओर मिला। लोनिवि के अभियंताओं और कर्मचारियों ने दोनों तरफ 10-10 मीटर सड़क की नापजोख की तो ठेले-फड़, दुकानें अतिक्रमण के दायरे में पाई गईं। ऐसे में नगर निगम ने अवैध तौर पर चल रही फल मंडी, फूल मंडी को जेसीबी से ध्वस्त कराया। फुटपाथ पर लगे फड़ और प्रचार सामग्री के बोर्ड हटाए गए। मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के समीप शाम 3 बजे तक संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। इस मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, कर अधीक्षक महेश पाठक, लोनिवि के एई हेमंत कुमार साह, जेई मोहन खंपा रहे।

Select Language

Advertisement