Connect with us

हरिद्वार

निरंजनी अखाड़ें पहुंचेंगे मध्य प्रदेेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सुरक्षा अधिकारियों ने लिया जायजा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हरिद्वार आगमन के चलते उनके सुरक्षा अधिकारी शुक्रवार शाम को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी पहुंचे। यहां पर उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था आदि बिंदुओं पर जानकारी ली।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अखाड़े आचार्य व संतों से विशेष लगाव है। शनिवार को वह निरंजनी अखाड़े में काफी पल संत समाज के साथ व्यतीत करेंगे। सुरक्षा आदि व्यवस्था को परखने के लिए पहुंचे अधिकारियों के साथ अधिकारियों ने अन्य प्लान तय किए।
वहीं श्रीमहंत ने बताया कि अखाड़े में मुख्यमंत्री को सनातन भूषण सम्मान दिया जाएगा। संत समागम का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री करीब एक घंटा यहां रुकेंगे। इसी के मद्देनजर सुरक्षा अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल मंच व्यवस्था, वीवीआईपी के आगमन को लेकर दौरा किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता गोविंद सोलंकी एवं डॉ. राहुल कटारिया ने कार्यक्रम व जरूरी इंतजाम के बारे में अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तीन माह तक विद्युत, जल, अन्य सरकारी देय एवं ऋणों की वसूली पर रोक लगाई

Select Language

Advertisement