Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में सीमेंट कारोबारी की आंखों में स्प्रे कर बाइक सवार दो बदमाशों ने साढ़े नौ लाख रुपये लूटे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सीमेंट कारोबारी की आंखों में स्प्रे कर बाइक सवार दो बदमाशों ने साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। लूट की सूचना पाकर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिझौली निवासी आकिल अहमद की लंढौरा रेलवे स्टेशन मार्ग पर सरिया सीमेंट की दुकान है। आकिल रात को पौने आठ बजे के करीब दिनभर की सीमेंट बिक्री की रकम करीब 9.55 लाख रुपये बैग में रखकर घर जाने के लिए कार में बैठे। कार के पास बाइक पर सवार दो लोग पहले से बैठे हुए थे। आरोप है की आकिल के कार में बैठते ही दोनों युवकों ने उन्हें सलाम किया। इसके बाद दुकानदार ने कार का शीशा नीचे किया और पूछा कि आप कौन हैं। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने एक स्प्रे निकालकर व्यापारी की आंख में झोंक दिया। इसके बाद दोनों बदमाश पैसे से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। लंढौरा चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, मामले की जांच की जा रही है।

Select Language

Advertisement