Connect with us

हल्द्वानी

अल्मोड़ा की नाबालिग किशोरी की हल्द्वानी में हुई शादी, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किशोरी की मां ने शादी की भनक पिता को तक लगने नहीं दी
हल्द्वानी।
हल्द्वानी में महिला ने पति को जानकारी दिए बगैर नाबालिग लड़की की शादी कर दी। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक अल्मोड़ा के धौलछीना थाना क्षेत्र की एक महिला पर आरोप है कि उसने नाबालिग बेटी का हल्द्वानी में विवाह कराया है। नाबालिग के विवाह की जानकारी होने पर पिता ने पुलिस में तहरीर सौंपी। मामले में मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दूल्हे को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसके मुताबिक उसकी पत्नी 10 साल पहले घर से गायब हो गई थी। कुछ समय पहले सास के निधन पर वह घर लौटी और पिता के साथ रह रहे चार बच्चों को लेकर गांव के घर में अलग रहने लगी।
आरोप है कि बीती 12 जनवरी को उसने हल्द्वानी में 10 वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का बाल विवाह कर दिया। बेटी ने पिता को फोन पर कर जानकारी दी तब उन्हें पता चला। आरोप है कि मां ने बच्चों का स्कूल भी छुड़ा दिया। पुलिस ने बताया की पिता की तहरीर पर मां और दूल्हे के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग का मेडिकल कराया जाएगा। मां की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। 

Select Language

Advertisement