Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

सांस्कृतिक विरासतों को जीवंत रखने के लिए कौतिक महोत्सव जरूरी: विधायक कैड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विधायक कैड़ा ने किया खनस्यू में उत्तरायणी महोत्सव का उद्घाटन

सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए तीन लाख की घोषणा

धानाचूली। ओखलकांडा ब्लॉक के त्रिवेणी संगम गलनी खनश्यू में दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा किया गया। वही विधायक ने सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए तीन लाख देने की घोषणा भी गयी।

ओखलकांडा के खनश्यू में आयोजित कार्यक्रम में कुमॉऊ के प्रदेश स्तरीय व स्थानीय कलाकारों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई।
इस दो दिवसीय उत्तरी महोत्सव में ओखलकांडा ब्लॉक सहित भीमताल क्षेत्र व स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विधायक कैड़ा ने सभी को उत्तरायणी और कौतिक, घुघुतियां की बधाई देते हुए कहा कि पहाड़ी भाषा को जीवित रखने के लिए इस तरह के आयोजनों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पिरूल कलेक्शन सेंटर पर 50 रुपये प्रति किलो की दर से पिरूल खरीदा जाएगा

विधायक ने कहा मेले का उद्देश्य है कि उत्तराखंड की लोक कला लोक संस्कृति की इस तरह के कार्यक्रम से पहचान मिले। ये हमारा और सबका प्रयास होना चाहिए।
उन्होंने त्रिवेणी संगम गलनी खनश्यू में भव्य सास्कृतिक मंच बनाने के लिए विधायक निधि से 3 लाख देने की घोषणा की। विधायक ने आयोजक मंडल को गलनी खनस्यू में उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
इस दौरान भाजपा ओखलकांडा के मण्डल अध्यक्ष नरेश नयाल, जिला पंचायत सदस्य जीतेन्द्र चिलवाल, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप मटियाली, बीडीसी रवि गोस्वामी , प्रकाश थुवाल, संजय ऐरी, पंकज सुयाल, दीपक मेहता, घनश्याम सुयाल, राजू ,मोहन पलड़िया, लक्ष्मण चिलवाल, योगेश पलड़िया, अनिल थुवाल, राजू, गजेंद्र, किशोर कुमार, रोहित थुवाल,आदि लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement