Connect with us

मौसम

आज से अगले चार दिन तक साफ रहेगा मौसम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड में फरवरी के दूसरे सप्ताह से तापमान बढ़ने लगा है। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते दिन के साथ अब रात का न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। राजधानी देहरादून में मौसम ने रविवार को सात साल का रिकॉर्ड तोड़ा और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दिनभर चटक धूप खिलने से दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी 8.4 रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य है। इससे पहले 2017 में 11 फरवरी की रात न्यूनतम तापमान 6.8 रहा था, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बदलते मौसम चक्र और जलवायु परिवर्तन के चलते इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं।
प्रदेश में सोमवार से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। चटक धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 12 से 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। 12 फरवरी को दून के तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने के आसार हैं।

Select Language

Advertisement