Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ जाएंगे अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के दर्शन करने

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहले दो फरवरी को कैबिनेट के साथ अयोध्या जाने का कार्यक्रम था, लेकिन तब वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। अब मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट के साथ अयोध्या जा रहे हैं। 
मंत्रिमंडल संग सीएम धामी 20 फरवरी की सुबह सवा ग्यारह बजे अयोध्या धाम पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य श्रीराम मंदिर में जाकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री शाम को पांच बजे देहरादून लौट आएंगे।

Select Language

Advertisement