Connect with us

उत्तराखण्ड

जंगल में घास लेने गई महिला गुलदार से भिड़ी, गुलदार को मार भगाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। जंगल में घास लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदान का सामना किया और एक के बाद एक दरांती से गुलदार पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। घायल महिला को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का इलाज चल रहा है। इससे पहले भी रुद्रप्रयाग के महरगांव में भी गुलदार ने एक बच्चे पर स्कूल जाते समय हमला कर दिया था।
रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लाक की ग्राम पंचायत मखेत की दीपा देवी गांव के पास ही जंगल में घास लेने गई थी। इस बीच झाड़ी में घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने घबराने की बजाय जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और गुलदार पर दरांती से वार किया।
दीपा देवी ने बताया कि गुलदार के अचानक हमले से वह घबराई नहीं और हाथ में दरांती होने से गुलदार पर कई वार किए और शोर मचाने लगी। इससे गुलदार घबरा गया। महिला की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गुलदार भाग गया। गुलदार ने महिला के पैर पर नाखूनों से हमला किया, जिससे उसका पैर पर काफी ज्यादा घाव हो गया है। मखेत की प्रधान शशि देवी ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जाए।

Select Language

Advertisement