Connect with us

नई दिल्ली

मुंबई से अयोध्या जा रही इंडिगो की फ्लाइट अभिनेता को बिना बताए मांसाहारी नाश्ता परोसा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विमान परिचारिका की अभिनेता की टीम के साथ गरमागरम बहस हुई
अयोध्या।
अयोध्या के लिए मुंबई से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक ब्राह्मण अभिनेता को विमान परिचारिकाओं ने बिना बताए मांसाहारी नाश्ता परोस दिया है। इस मुद्दे को लेकर विमान परिचारिका की अभिनेता की टीम के साथ गरमागरम बहस भी हुई।
हुआ यूं कि एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘अटल’ में बालक अटल के पिता का किरदार निभा रहे चर्चित अभिनेता आशुतोष कुलकर्णी व उनके साथ इस धारावाहिक में अटल की मां बनी नेहा जोशी सोमवार को मुंबई से अयोध्या की हवाई यात्रा पर निकले। इन दोनों के साथ चैनल की एक टीम और कुछ पत्रकार भी यात्रा कर रहे थे। टिकटों की बुकिंग के समय इन सबका नाश्ता ‘कॉरपोरेट मील’ (सीपीएमल) के रूप में बुक किया गया था।
इंडिगो जहाज के रनवे से उड़ान भरने के कोई तीस मिनट बाद जब विमान कोई 35 हजार फिट की ऊंचाई पर पहुंचा तो विमान परिचारिकाओं ने यात्रियों को नाश्ता वितरित करना शुरू किया तो बिना शाकाहार या मांसाहार की पसंद पूछे, इन लोगों ने इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5116 में नाश्ता बांटना शुरू कर दिया। सबसे आगे की कतार पर बैठे आशुतोष कुलकर्णी और नेहा को सैंडविच पकड़ाकर दोनों परिचारिकाएं आगे बढ़ गईं। नेहा जोशी को इस बीच अपना सैंडविच आशुतोष के सैंडविच से भिन्न लगा तो उन्होंने यूं ही आशुतोष से पूछ लिया कि क्या उन्होंने कोई अलग सैंडविच ऑर्डर किया था। तब जाकर ये खुलासा हुआ कि आशुतोष को चिकन सैंडविच पकड़ा दिया गया है।
गनीमत रही कि साथ सफर कर रही अभिनेत्री के सवाल-जवाब किए जाने के चलते आशुतोष कुलकर्णी ने ये सैंडविच तब तक खाया नहीं था। इसके बाद एंड टीवी की टीम और इंडिगो की परिचारिकाओं में लंबी बहस हुई है। एंड टीवी की टीम का कहना था कि मुंबई से अयोध्या सफर कर रहे कलाकारों और दूसरे लोगों का सबका शाकाहारी नाश्ता ही बुकिंग करते समय बुक किया गया था। जबकि, परिचारिकाओं का कहना था कि वह टिकट बुकिंग करते समय चुने गए विकल्प के आधार पर ही नाश्ता वितरित कर रही हैं, मांसाहारी सैंडविच के बदले दूसरा शाकाहारी नाश्ता देने से भी परिचारिकाओं ने इन्कार कर दिया।
एंड टीवी की टीम ने इसके बाद अपने कलाकारों के लिए अलग से नाश्ता खरीदा और इस पूरे मामले को लेकर काफी रोष व्यक्त किया। इंडिगो की विमान सेवाओं में दिक्कतों की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं। अक्सर ये विमान परिचारिकाएं अतिरिक्त सेवा के लिए कार्ड से भुगतान लेने की बजाय नकदी दिए जाने पर भी जोर देती देखी गई हैं। ऐसा एक मामला इंदौर की फ्लाइट में उड़ान के दौरान आगे की सीट का विकल्प चुनने पर भी सामने आ चुका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement