Connect with us

देहरादून

देहरादून में कार पेड़ से टकराई, कार सवार किन्नर सहित दो लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। धर्मपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास एक कार पेड़ से टकराने से किन्नर सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया।
नेहरू कॉलोनी थाना के एसएसआई योगेश दत्त ने बताया कि घटना सुबह 6 बजे की है। एक कार रिस्पना पुल से घंटाघर की तरफ आ रही थी। धर्मपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के निकट कार पेड़ से टकरा गई। घटना के समय कार में दो लोग सवार थे। मृतक की पहचान गौरव कुमार निवासी बनोवाला के रूप में हुई है जबकि एक अन्य मृतक किन्नर है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement