Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कूड़ा जलाने के लिए लगाई आग कार शोरूम के पार्किंग तक पहुंची, 3 वाहन जले

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में कूड़ा जलाने के लिए एक व्यक्ति ने घर के पास आग लगाई। आग ड्रेनेज हाल के रास्ते दीवार को पार कर कार शोरूम की पार्किंग में पहुंच गई और पार्किंग में खड़े तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते तीनों वाहन आग का गौला बन गए। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
गोरापड़ाव में किया कार का शोरूम है। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार की सुबह आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि शोरूम की पार्किंग में आग लग गई है। इस पर टीम वाहन लेकर माैके पर पहुंची। तब तक पार्किंग में खड़ी तीन कारें धधक रही थी। दमकल टीम ने पानी की बोछार कर आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि पार्किंग के पास दीवार है। इसके बगल में एक व्यक्ति रहते हैं। मंगलवार को व्यक्ति ने अपने घर के पास कूड़ा जलाने के लिए आग लगा ली। आग दीवार के नीचे बनाए ड्रेनेज हाल के रास्ते शोरूम की पार्किंग में पहुंच गई और सूखी घास को जलाते हुए तीनों कारों को चपेट में ले लिया। गनीमत रही आग कार शोरूम में नहीं पहुंची। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। आग से शोरूम स्वामी को लाखों का नुकसान हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement