Connect with us

हल्द्वानी

भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल जिले में शनिवार को भी बंद रहेंगे स्कूल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारत मौसम विभाग, देहरादून से आज दिनांक 05 जुलाई, 2024 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 06.07.2024 एवं दिनांक 07.07.2024 को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी, कुछ जगह पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रेड अलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement