Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में नींबू प्रजाति के पौधों को बचाने के लिए वैज्ञानिकों ने बताए गुर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। ग्राम गणकोट के किसानोंने प्राप्त किया प्रशिक्षण गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गैना, पिथौरागढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अभिषेक बहुगुणा की अध्यक्षता में ग्राम गणकोट मे किसानों के लिए “नींबू के पुराने बागों का जीर्णोद्धार” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 25 किसानों ने भाग लिया।
कृषि विज्ञान केंद्र गैना पिथौरागढ़ के वैज्ञानिक डॉक्टर अभिषेक बहुगुणा ने नीबूनीबूवर्गीय॔ के पुराने बगों की देखरेख व विकास से संबंधित जानकारी दी। बताया कि नीबू हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बाजार में इसकी बहुत मांग बै। उन्होंने नींबू फलों को किस प्रकार रोग कीट, अधिक वर्षा, आंधी और तूफान से सुरक्षित रखा जा सकता है तथा बढ़ते हुए तापमान से फलों को किस प्रकार नियंत्रित व सुरक्षित रखा जा सकता है से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। इस दौरान वैज्ञानिक डॉक्टर महेंद्र सिंह ने फलों को कीटों व बीमारियों से बचाने के लिए प्राकृतिक विधि, जैविक विधि व रासायनिक विधि की जानकारी दी तथा मधुमक्खी पालन फलों के  उत्पादन के लिए किस प्रकार लाभदायक है की जानकारी दी।  प्रशिक्षण के दौरान ग्राम गणकोट से गीता देवी, कमला, शोभा, रेवती आदि किसान उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement