Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में गंगा घाट पर मुस्लिम नाई से बच्चे का मुंडन करवाने पर हंगामा, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। गंगा घाट पर एक मुस्लिम नाई से अपने बच्चे का मुंडन कर रहे श्रद्धालु परिवार को कुछ युवकों ने रोकते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि मुंडन हिंदू नाई से कराया जाएगा। इस बात को लेकर उन्होंने मुंडन कर रहे बुजुर्ग मुस्लिम नाई को भी खरी खोटी सुनाई। युवकों का कहना था कि उन्होंने पहले भी इस बारे में चेतावनी दी थी।
हंगामा बढ़ने पर श्रद्धालु परिवार भी घबरा गया और उन्होंने नाई के मुस्लिम होने की जानकारी न होने की बात कहकर अपना बचाव किया। इस बीच हंगामा करने वाले युवकों ने ही एक हिंदू नाई को बुलाया और बीच मुंडन बुजुर्ग नाई को उठाकर दूसरे नाई को बिठाया गया। किसी एक ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई। साथ ही साथ फेसबुक पर फोटो वीडियो डालकर टिप्पणी भी की। पूरे मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट में कुंती फुलारा ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Select Language

Advertisement