Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने माकपा नेता येचुरी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने माकपा के महासचिव, देश के अग्रणी वामपंथी नेता सीता राम येचुरी के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन से देश ने मेहनतकशों, मजदूरों, किसानों व आम जनता के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले एक मजबूत प्रतिबद्ध साथी को खो दिया है।
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि छात्र जीवन से ही जन आंदोलनों में शामिल रहे येचुरी को आपातकाल का विरोध करते हुए गिरफ्तार किया गया था। बाद में वे तीन बार जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) के अध्यक्ष रहे और भारतीय संसद में राज्यसभा के सांसद के रूप में उन्होंने आम लोगों के दिल में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
उपपा ने कहा कि येचुरी के निधन से देश ने आम लोगों के पक्ष में सामाजिक, राजनीतिक बदलाव के एक अनुभवी नेतृत्वकारी साथी को खो दिया है जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। पार्टी ने उन्हें हार्दिक श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि सामाजिक बदलाव के लिए उनके संघर्षों और उनकी प्रतिबद्धता नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement