Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

दुग्ध उत्पादकों को बांटा बोनस, दुधारू पशुओं के खरीद पर 75 फीसदी सब्सिडी दे रही सरकार : अनिल शाही

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कोट्यूड़ा दुग्ध समिति में सातवां बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अनिल शाही ने दुग्ध समितियों की समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि सरकार ने एन सी डी सी योजना में दुधारू पशु खरीदने के लिए कुल ऋण में 75%अनुदान दे रही है तथा साइलेज,भूसा पशु आहार में भी अनुदान दे रही है। विशिष्ट अतिथि दुग्ध संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने कहा कि दुग्ध संघ अल्मोड़ा ने माह जुलाई में दुग्ध उपार्जन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है , दुग्ध उत्पादकों का  भुगतान समय से हो तथा दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन दुग्ध मूल्य के साथ ही जोड़ कर मिले मिले यह प्रयास किये जा रहे हैं , उन्होंने अल्मोड़ा दुग्ध संघ में उत्पादित दुग्ध पदार्थों की बिक्री में बढ़ाने में समितियों तथा जन सामान्य से सहयोग की अपील की ताकि दुग्ध उत्पादकों को अधिक मूल्य दिया जा सके, समारोह में प्रवंध कमेटी सदस्य ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, चंन्द्र शेखर जोशी, दुग्ध विका संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह विष्ट ने भी भी विचार रखे इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को कुल 146711रपये लाभांश बौनस के रूप में 165दुग्ध उत्पादकों को वितरित किये गये ।मोहनी देवी 5830रूपये बौनस प्राप्त कर प्रथम, बसन्ती देबी 4367रूपये प्राप्त कर द्वितीय,4152रूपये लेकर किशन सिंह तृतीय स्थान पर रहे, समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रेनु देवी ने की समारोह में उपस्थित लोगों का स्वागत तथा स्मृति चिन्ह समिति समिति सचिव नन्दन सिंह द्वारा दिये इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग तथा काफी संख्या में दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement