Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में दर्दनाक हादसा: पति, पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुरादाबाद: मुरादाबाद के दिल्ली हाईवे पर पाकबड़ा थाने के सामने मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े एक परिवार को कुचल दिया, जिसमें पति, पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल थे। इस हादसे में चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक फुरकान (30) निवासी काशीपुर थाना गंज रामपुर अपनी पत्नी सीमा (28) और दो बच्चों के साथ सड़क किनारे खड़े होकर पैसे मांगते थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर उन पर आ टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पोखरे में नहाते समय चार बच्चों की डूबने से मौत


हादसे के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर आगे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बोलेरो में सवार देवेंद्र मिश्रा (सीतामढ़ी, बिहार) और सुनीता रानी (डिडौली, अमरोहा) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि बोलेरो की गति काफी अधिक थी। पुलिस ने कार सवार घायलों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। इस हादसे के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करवाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement