Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

उत्तरकाशी में बस हादसा: बस में सवार थे 28 यात्री, एसडीआरएफ बचाव कार्य में जुटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी: जखोल क्षेत्र के सुनकंडी के पास आज एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में मौके पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 28 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया था। हालांकि, इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए थे।
एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को तत्काल सीएससी मोरी अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के सरकारी और निजी स्कूलों में 6 साल के छोटे बच्चों को नहीं मिलेगा दाखिल


दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीआरएफ के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों की जान बचाई है। स्थानीय प्रशासन ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement