Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश से लौटी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। चारधाम, औली, हर्षिल, तुंगनाथ समेत कई इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गुरुवार को हुई बारिश और बर्फबारी के कारण कई इलाकों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ और मजबूत होकर सक्रिय होगा, जिससे भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। सभी जिला प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर एयरपोर्ट पर G- 20 सम्मेलन के लिए तैयारियां जोरों पर


गुरुवार को उत्तरकाशी के गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, केदारकांठा और हरकीदून क्षेत्र में अच्छी बर्फबारी हुई। बर्फबारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। चमोली के औली में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ में ढाई फीट से अधिक बर्फ गिरी है। टिहरी जिले में 24 घंटे में आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुमाऊं में मुनस्यारी के खलिया, हसलिंग, पंचाचूली, राजरंभा और मिलम में भी हिमपात हुआ है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कों के बंद होने की संभावना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement