Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में रक्तदान संगठन का गठन, राजेंद्र चिलकोटी अध्यक्ष और अजय रावत संरक्षक नियुक्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिले में रक्तदान को अभियान के रूप में संचालित करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक रक्तदान संगठन का गठन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में कई युवा रक्तदाताओं ने भाग लिया और रक्तदान से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में प्रसिद्ध समाजसेवी राजेंद्र चिलकोटी को संगठन का अध्यक्ष और श्री अजय रावत को संरक्षक बनाया गया। बैठक में रक्तदान में आने वाली समस्याओं, ब्लड बैंक से समन्वय स्थापित करने और भविष्य में प्लाज्मा मशीन के संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा है और अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य में जुड़कर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  समर्थ पोर्टल पर आनलाइन आवेदन से वंचित छात्र-छात्राएं 14 अगस्त तक आफलाइन आवेदन कर सकेंगे

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के विभिन्न चिकित्सालयों और ब्लड बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा। साथ ही, लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और इसके प्रति भ्रांतियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्लाज्मा मशीन के संचालन को लेकर भी चर्चा की गई, जिससे गंभीर रोगियों को समय पर मदद मिल सके।

समाजसेवी राजेंद्र चिलकोटी ने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज में आपसी सद्भाव और सेवा की भावना को भी बढ़ावा देता है। संरक्षक अजय रावत ने युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम से 'भारत शुद्धिकरण यात्रा' का शंखनाद, संतों ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

बैठक में समाजसेवी नितिन मारकाना, सागर भंडारी, दिव्यांश चौहान, दीपक पांडेय, किशोर बोहरा, अर्जुन सिंह ज्याला समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाने के लिए अपने समर्थन और योगदान का आश्वासन दिया। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य जिले में रक्तदान को एक आंदोलन का रूप देना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement